Breaking News

बिहार :: कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

टिकारी,गया : टिकारी स्थित प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार निवारण के लिए शपथ ली । ज्ञात हो कि राज्य सरकार के मुख्य सचिव द्वारा अध्यादेश जारी किया गया था जिसमे समस्त लोक सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार नहीं करने, रिश्वत न लेने एवं न देने , ईमानदारी से कार्य करने इत्यादि का संकल्प लिया गया। सरकार द्वारा इस सप्ताह को सतर्कता अभिचेतन सप्ताह में लोक सेवकों द्वारा भ्रष्टाचार निवारण सम्बन्धी सत्यनिष्ठा की संकल्प लिए जाने एवं महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में भ्रष्टाचार निवारण पर वाद विवाद का आयोजन किया जाना है। टिकारी बीडीओ उदय कुमार एवं टिकारी सीओ अनीता भारती द्वारा प्रखण्ड कर्मी एवं अंचल कर्मियों को भ्रष्टाचार निवारण सम्बन्धी सत्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया गया।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *