Breaking News

बिहार :: ग्रामीणों ने विधिक सहायता जागरूकता कार्यक्रम को सराहा

बीहट (बेगुसराय) : दस दिवसीय विधिक सेवा प्राधिकार न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के दसवें दिन बरौनी प्रखंड के बथौली गांव पहुंचा। लोगों को विधिक सेवा जागरूकता अभियान कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही विभिन्न गांव के अलग-अलग जगहों के लोगों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विधिक सेवा प्राधिकार के नामित पैनल लॉयर गोपाल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा समाज के हर वर्ग के वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए आपके घर पर दस्तक देकर डोर टू डोर कार्यक्रम के माध्यम से वंचित लोगों से मिलकर समस्याओं को चिन्हित कर न्याय दिलाने की ठोस पहल जारी है। उन्होंने बताया कि प्राधिकार के माध्यम से सरकारी खर्च पर वकील उपलब्ध कराये जायेगें। साथ ही न्यायलय शुल्क भी मांफ कर दिया जायेगा। वहीं न्यायलय के समक्ष विचाराधीन मामलों में निःशुल्क कानूनी सहायता दी जायेगी। श्री कुमार ने न्याय सबके लिए आसान हो इसके लिए अपनी शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नाम से लिखित आवेदन करें। न्याय आपके साथ होगा। उन्होंने बताया कि महिलाएं एवं बच्चे, मानसिक रोगी व विकलांग, जातीय हिंसा, जातीय अत्याचार, बाढ़, भूकंप, औद्योगिक विनाश की दशाओं के अधीन सताये हुए लोग, श्रमिक, काराधीन बंदी एवं वैसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम व्यक्तियों के निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जायेगी। इस दौरान पीड़ित व दर्जनों वंचित लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं मौजूद पीएलवी के पास दर्ज करवाया। इस दौरान स्थानीय पैक अध्यक्ष संजय यादव, अजय शर्मा, अशोक कुमार, मकसूद आलम, डा. अन्नू, प्रधानाध्यापक राम भरोसी शर्मा एवं उपमुखिया संतोष कुमार शर्मा दर्जनों ग्रामीणों ने उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम को सराहा और कहा अब गरीबों एवं वंचितों को भी न्याय मिलने की आस जगी है। वहीं कई ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह जानकारी पहली बार विधिक सेवा जागरूकता अभियान कार्यक्रम डोर टू डोर के माध्यम से मिला। इस तरह के अभियान को शुरू करने को लेकर न्यायालय परिवार के प्रति आभार जताया। मौके पर पीएलवी स्वीटी कुमारी, रेखा कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रेम आर्यन, संतोष कुमार एवं आनंद कुमार मौजूद थे। विदित हो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला जज गंगोत्री राम त्रिपाठी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों विधिक जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। जबकि आगामी 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्याओं का त्वरित निवारण के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

नावकोठी प्रतिनिधि के अनुसार विधिक जागरूकता के दस दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रखंड के समसा, विष्णुपुर, हसनपुर बागर में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीएलभी सदस्य राज कुमारी, अखिलेश कुमार, अमित कुमार, रविशु रंजन ने कानून मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी दी। पैनल वायर सिविल कोर्ट बेगूसराय के राजकुमारी ने बताया कि गरीब एवं मुफलिस साक्षात बल्कि अवतार है। इनकी सेवा कर कानूनी पेचिदगी में फंसे लोगों को कानूनी सहायता पहुंचाना ही मकसद है। मौके पर धर्मेन्द्र कुमार, मुखिया हेमा मौर्य, विजय पासवान, गणेश पोद्दार, सरपंच राम वसंत महतो, रामाश्रय पासवान, विजय महतो, उपप्रमुख अरविन्द सिंह, मो रब्बान, अनिता देवी सहित दर्जनाधिक लोग मौजूद थे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *