करपी प्रतिनिधि : जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह रोहाई पंचायत के मुखिया अभिषेक रंजन के द्वारा पंचायत भूमि पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में रोहाई पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम सभा में सभी वार्डाे से विकास योजना की सूची तैयार किया गया। ग्राम सभा में अधिकांश लोग पेंशन, इंदिरा आवास एवं राशन किरासन के लिए आवेदन दिया। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि आम लोगो की समस्या के लिए मैं हमेशा लड़ता रहुँगा। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन, राशन किरासन की सूचि सुधार कर चार माह पूर्व हीं भेज दिया हुँ तथा प्रशासन इसपर चुप्पी साध कर बैठी है। इसके विरूद्ध में 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सर्व सम्मति से धरना देने का निर्णय लिया गया। ग्राम सभा में सिद्धेश्वर चैधरी, रामजन्म यादव, रामवृक्ष पासवान, मुख्तार आलम के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजुद थे।
Check Also
दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी
देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …
इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…
डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …
ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …