Breaking News

बिहार :: छठ को ले महापौर ने किया पोखरों का निरीक्षण

बेगूसराय, पंकज कुमार संवाददाता : छठ पर्व की तैयारी को लेकर बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने पोखरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बड़ी पोखर और बाघा पोखर पर पहुंचकर छठ से पहले रंग रोगन का निर्देश दिया। श्री सिंह ने कहा कि छठ पर्व ही नहीं अनुष्ठान है और इस अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए नगर निगम लगा हुआ है। पोखरों और घाटों की सफाई अभियान के तहत चल रहा है। जिस पोखर का पानी हरा हो गया है उसमें फिटकिरी, चुना और बिलीचिंग डाला जाएगा। महापौर श्री सिंह ने कहा कि घाटों की व्यवस्था माकूल करने के लिए सिटी मैनेजर प्रकाश कुमार और जेई राजीव कुमार को जिम्मेवारी दी गई है। रॉलेक्स और दूधिया बल्बों की रौशनी से छठ घाटों को चका चक किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर कचरा अधिक निकल रहा है मजदूर मुस्तैदी से सफाई में लगे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान उप महापौर राजीव कुमार, वार्ड पार्षद उदय सिंह, गौतम राम, हेमंत कुमार पिंकू आदि उपस्थित थे।
तेघड़ा प्रतिनिधि के अनुसार छठ पर्व के मद्देनजर विभिन्न घाटों की साफ-सफाई एवं विधि व्यवस्था को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुये अनुमंडल पदाधिकारी निशांत ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर चिन्हित छठ घाटों पर आने जाने वाले पथों का समतलीकरण, साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, घाटों पर मजबूत बैरिकेटिंग आदि की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से विभिन्न घाटों पर दण्डाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। घाटों के आस पास गंदगी वाली जगहों में चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने तथा घाटों पर अस्थायी मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गयी है।

Check Also

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …

आपके काम की खबर :: मतदाता सूचना पर्ची वितरण हेतु विशेष कैम्प 23 और 24 अप्रैल को, अपने बूथ से अपना मतदाता पर्ची अवश्य ले लें…

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *