Breaking News

बिहार :: छात्र जदयू ने परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका, लगाया भ्रष्टाचारी होने का आरोप

आरिफ हुसैन, बेगूसराय : छात्र जनता दलयू के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जीडी कालेज गेट पर ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कुलानंद यादव का पुतला दहन किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक मुर्दाबाद, प्रमोटेड पेंडिंग बंद करो, बेगूसराय जिले के छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करो का नारा लगाते हुए महाविद्यालय परिसर में जुलूस निकाला। जिसका नेतृत्व जीडी कालेज अध्यक्ष विकास कुमार ने किया। वहां पर मौजूद जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि विगत वर्षों से विश्व विद्यालय में अराजकता का माहौल बना हुआ है। परीक्षा नियंत्रक के द्वारा महाविद्यालय को जो भी अंक पत्र या प्रवेश पत्र उपलब्ध कराये जाते हैं उसमें व्यापक पैमाने पर त्रुटि पायी जाती है। हाल ही में पीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2014-16 का जो रिजल्ट प्रकाशित किया गया। उसमें सैकड़ों से अधिक छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है जो भी छात्र इसकी शिकायत लेकर विश्वविद्यालय जाते हैं उनके साथ नियंत्रक के इशारे पर अवैध वसूली की जाती है। जिले के छात्र-छात्राओं में हड़कम्प मचा हुआ है। वहां पर मौजूद नगर अध्यक्ष सौरव कुमार ने कहा कि इससे पहले भी परीक्षा नियंत्रक पर बहुत सारे गंभीर आरोप लग चुके हैं। कुछ आरोप में वो दोषी भी पाये गये हैं। लेकिन फिर भी अपने पद पर बने रहना विश्वविद्यालय की कायरता को दर्शाता है। परीक्षा नियंत्रक को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी समझा जा रहा है। उन्हें काली कमायी का मशीन भी कहा जा रहा है। जिसे छात्र जदयू कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस आंदोलन के माध्यम से कुलपति से मांग की जाती है कि इन्हें जल्द से जल्द इन्हें पद से विमुक्त किया जाए और जल्द से जल्द रिजल्ट सुधार कर प्रकाशित किया जाए। मौके पर नीरज कुमार, मो. राजा, मंगल, नीतीश, सत्यम, सूरज, विक्की, प्रहलाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *