अरवल प्रतिनिधि : लगातार दो दिनों से शराब निर्माताओं पर उत्पाद विभाग द्वारा की गई छापेमारी में एक महिला समेत पाँच शराब कारोबारी पकड़े गए। छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक राजकुमार के नेेतृत्व में की जा रही है। जिसमें सैप बल, उत्पाद पुलिस, महिला पुलिस के अलावे जिला बल के लोग शामिल है। उत्पाद निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मदन सिंह के टोला सोन नदी के किनारें चुलाई जा रही शराब का जलती भट्ठी को ध्वस्त किया गया। भट्ठी चलाने वाला मुख्य कारोबारी फकीर चंद चैधरी अपने दो सहयोगियों संजय चैधरी एवं राजेश सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया। दुसरी ओर करपी खजुरी ग्राम से एक महिला कारोबारी बालो देवी, पाँचू माँझी (पती-पत्नी) एवं उदय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मुख्य महिला कारोबारी मो0 कान्ति देवी मौके पर से भागने में सफल रही। गिरफ्तार व्यक्तियों को उत्पाद अधिनियम के अन्र्तगत प्राथमिकी दर्ज किया गया। शराब कारोबारी एवं शराबियों के विरूद्ध छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी।
Check Also
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …
अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी
डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …