बेगूसराय : कस्तुरबा विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को जनता दलयू नगर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जीबू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 16 नवम्बर को दिनकर भवन बेगूसराय में हो रहे जिला सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गयी। जिसमें दहेज प्रथा एवं बाल विवाह से मुक्त बिहार बनाने के लिए मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू नीतीश कुमार के प्रयास को नगर जिला जनता दलयू सभी कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। सम्मेलन के दिन शहर के सभी मार्गों एवं दिनकर भवन को तोरणद्वार एवं झंडा बैनर से पाटने का निर्णय लिया गया है। बैठक में गणेशराम चन्द्रवंशी, रामविनय सिंह, राजेन्द्र कुमार राजा, राकेश चौधरी, किशोरी मिश्रा, शंभूनाथ महतो, मनोहर महतो, विनोद मल्लीक, रेखा पटेल, पूनम सिन्हा, संजय यादव, विरेन्द्र राय, फुलेना राय, अनुप सिंह, धरमवीर पटेल, बिरजू राय, मो. फैज, संजय दिवाकर, अरविंद महतो आदि थे।
Check Also
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …
अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी
डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …