Breaking News

बिहार :: जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का पावर हाउस कार्यालय पर प्रदर्शन

आरिफ हुसैन, बेगूसराय : बिजली बिल में व्यापक पैमाने पर हो रही गड़बड़ी से आक्रोशित होकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पावर हाउस कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली बिल में गड़बड़ी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार पावर हाउस का चक्कर लगाने में उनके बहुमूल्य समय की क्षति हो रही है। हमारा संगठन कैंप लगाकर बिजली बिल सुधार करने की मांग करता है। बिजली बिल सुधार के लिए अलग काउंटर खोलने की मांग करता है। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता बेगूसराय से मिला। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष समीर चौहान, जन अधिकार पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रुपेश यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। मौको पर पवन यादव, प्रभात कुमार पिंटू, नगर मंत्री धर्मराज कुमार, उपेंद्र यादव, सुधांशु कुमार, अमित प्रभाकरण, राहुल कुमार, सत्यम कुमार, आशुतोष यादव, राजा कुशवाहा, मो. रियाद, मोती लाल यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *