बेनीपट्टी/मधुबनी : बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बररी गांव के एक महिला ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ दुर्व्यहार करने एवं मान भंग करने के प्रयास सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में वादिनी ने बताया कि गत 20 नववंबर की रात अपने बच्चों के साथ घर में सोयी हुई थी। उनके ससुर दरबाजे पर सोये हुए थे। इसी बीच हल्ला होने पर दरबाजे पर देखी तो गांव के षिवेन्द्र कुमार, पिन्टू कुमार व विकास कुमार मेरे ससुर को डायन कहते हुए मारपीट कर रहे थे। आरोपियों ने ससुर को जबरन पेषाब पिला दिया। वहीं वादिनी ने आरोपियों पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने तन के सभी कपड़ो को उतार कर कान, नाक व गले से सोने का चेन छिन लिया। गांव के लोग हल्ला पर आये तो आरोपी भाग गये। इस संबंध में प्रभारी एसएचओ रविन्द्र सिंह ने बताया कि कांड दर्ज कर ली गयी है। कांड के अनुसंधानकर्ता मामले की जांच कर रहे है। उधर आरोपियों ने वादिनी के आरोपों से इंकार किया है।
Check Also
ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू
डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …