रोहतास/डेहरी- रामाअवतार चौधरी संवाददाता : सासाराम रेल खंड के मुफसिल थाना क्षेत्र के अमरी गुमटी के समीप आज अहले सुबह ट्रेन से कट कर एक महिला ने अपने तीन वर्ष के बच्चे के साथ खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणो का पता नही चल सका है। बताया जाता है की मृतक महिला शिवसागर के अनंतपुरा के शंभू राम की पत्नी है। शम्भू राम ट्रेक्टर चला कर अपना गुजारा करता था। इधर पत्थर खादान मे काम बंद हो जाने से वो आर्थिक तंगी मे जी रहा थी। स्थानीय लोग खुदकुशी के पीछे आर्थिक तंगी बता रहे है। लेकिन ये जांच का मामला है। घटना करबंदिया रेलवे स्टेशन के पास अमरा तालाब के अमरी गुमटी तथा नहौना गुमटी के बीच की है। जीआरपी सासाराम ने शव को बरामद कर लिया है।
Check Also
Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक
डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …
सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति
डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …
दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी
डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …