Breaking News

बिहार :: दरभंगा में गौ-रक्षा अभियान, सड़क से गोशाला पहुंची दर्जनों गायें

दरभंगा : शहर में पहली बार गौरक्षा अभियान चलाकर सड़क पर घूम रहे गायों को गौशाला भेजा गया और जख्मी गायों का सड़क पर ही समुचित इलाज़ भी किया गया। देर रात चले इस गौ रक्षा अभियान में अलग-अलग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। इस काम को कड़े पुलिस व्यवस्था के बीच पशु चिकित्सक के साथ एसपीसीए के निरीक्षक और नगर निगम के कर्मचारी के अलावे जन चेतना अभियान आंदोलन से जुड़े लोगों ने मिलकर यह बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर शहर में पहली बार देर रात गौ रक्षा अभियान चला। 

इस अभियान के तहत जन चेतना अभियान आंदोलन के गौशाला तक पुलिस की रक्षा में दर्ज़न भर से ज्यादा गायों और बछड़ों को पकड़ कर ले जाया गया। पशु क्रूरता चुप रहने वाले अधिकारी आज न सिर्फ सड़क पर भटक रहे पशुओं को पकड़ रहे हैं, बल्कि दरभंगा में चल रहे अवैध बूचड़खानो पर भी जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही है।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *