Breaking News

बिहार :: करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत, छाया मातम

हरलाखी/मधुबनी : हरलाखी थाना क्षेत्र के मांगपट्टी गांव में बिजली के चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मांगपट्टी गांव निवासी रामदेव यादव के पुत्र महेश यादव के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे घर मे दीपावली की तैयारी को लेकर साफ.सफाई का काम कर रहा था। तभी बिजली के तार के चपेट में आ जाने से महेश घर में ही बेहोश हो गया।

  • दो दिन पूर्व दिल्ली से परिवार के साथ दीपावली मनाने आया था युवक
  • दीपावली के मौके पर युवक के मौत से गांव में छाया रहा अँधेरा

परिजनों के द्वारा युवक को बेहोशी की हालात में ईलाज के लिए बासोपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनो ने बताया कि महेश अपने परिवार के साथ दो दिन पूर्व ही दिल्ली से घर दीपावली मानाने आया था। दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मृतक अपने पीछे परिवार में उसके माता पिता के साथ साथ पत्नी निर्मला देवी एवं दो बच्चे एक 12 साल की बेटी व 6 साल का लड़का छोड़ गया है। सामाजिक तौर पर आपसी सहमति से मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से मृतक के परिवार सहित पुरे गांव में मातम का माहौल है।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *