Breaking News

बिहार :: धूमधाम से मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा

बेगूसराय (आरिफ हुसैन) : शनिवार को श्री चित्रगुप्त पूजा समिति विष्णुपुर द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा काफी धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर पूजन के साथ-साथ समस्त चित्रांश परिवार विष्णुपुर के मनोरंजन हेतु बच्चों, लड़के, लड़कियों, महिलाओं एवं पुरूषों एवं पुरूषों हेतु क्वीज, म्यूजिकल चेयर, 50 एवं 100 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता दीन भर चलता रहा। जिसमें सभी चित्रांश की भागीदारी सपरिवार बारिश के बावजूद भी काफी उत्साहजनक रहा। उक्त अवसर पर बेगूसराय जिला के मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति से चित्रांश परिवार का और भी उत्वाहवर्द्धन हुआ। नगर प्रमुख चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष एवं समस्त चित्रांश परिवार द्वारा जोरदार स्वागत करते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया। नगर प्रमुख द्वारा चित्रांश के उद्भव एवं कलम दवात की महत्ता के बारे में बतलाया गया। उनके द्वारा इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम की भी तारीफ करते हुए कहा गया कि इससे सबों का मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का भी विकास होता है जो प्रशंसनीय है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष कौशल किशोर प्रसाद एवं अंजनी कुमार, सचिव राज कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, अंकेक्षक प्रतीक कुमार सिन्हा एवं प्रो. राममोहन सिन्हा के साथ-साथ दीपक कुमार सिन्हा, शंभू प्रसाद सिन्हा, बिरेश कुमार सिन्हा, प्रो. आशुतोष शरण, सुरेन्द्र कुमार, गोविन्द कुमार सिन्हा, रंजन कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, बिन्नू, राममनोहर प्रसाद, राजीव कुमार अम्बष्ट, प्रभात कुमार सिन्हा, केशरी कुमार सिन्हा, सोनू कुमार, सोनू कुमार सिन्हा, गुड्डूस, डा. रंजन, गोलू, रौशन, विपुल आदि सभी उपस्थित थे। मंच संचालन अजय कुमार सिन्हा एवं विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया एवं अध्यक्ष द्वारा पूजन व कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी चित्रांश को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *