Breaking News

बिहार :: नक्सलियों ने पोकलेन फूंका, प्राथमिकी दर्ज।

गया : प्रखंड के रौशनगंज थाना अंतर्गत गंगटा नहर में चल रहे काम में लगी पोकलेन मशीन को आरसीसी नक्सली संगठन ने फूंक दिया। शुक्रवार की रात लगभग एक बजे हुई घटना के दौरान पोकलेन के चालक उमेश गोप एवं उनके एक सहयोगी को नक्सलियों ने बंधक बना लिया। दोनों के हाथ बांध दिये। नक्सली छह की संख्या में थे। नक्सलियों ने बंधक बने दो लोगों की पिटाई भी की। चलते-चलते नक्सलियों ने घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक हस्तलिखित पोस्टर भी छोड़ा है। इसमें कोईरीबिगहा से सिरसा गांव तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को बंद करने की चेतावनी दी है। काम बंद नहीं करने पर हत्या कर देने की भी धमकी भी दी गई है। पोस्टर में न्यू आरसीसी के सब जोनल कमांडर संजय जी का नाम है। ग्रामीणों की सूचना पर सिटी एसपी जगन्नाथ जलारेड्डी, एएसपी नक्सल अभियान अरुण कुमार, शेरघाटी डीएसपी उपेन्द्र कुमार एवं रौशनगंज एसएचओ अमरदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सिटी एसपी रेड्डी ने बताया कि नहर की सफाई का काम सिंचाई विभाग करवा रहा है और इसका ठेका औरंगाबाद जिले के दिलीप कुमार को मिला है। पिछले 17 नवम्बर से नहर की सफाई काम चल रहा था। पोकलेन मालिक राजेश गोप ने कहा कि इसमें करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। संवेदक की ओर से रौशनगंज थाने में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *