Breaking News

बिहार :: पहलवान राजू कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

वीरपुर (बेगूसराय) : मध्य विद्यालय जगदर के छात्र राजू कुमार ने बिहार राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर प्रखंड तथा जिले का मान बढ़ाया है। पहलवान राजू आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह जगदर गांव निवासी केशो शर्मा का पुत्र है। उसने जिला विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय कुश्ती में बेगूसराय का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तरीय अंतर जिला कुश्ती प्रतियोगिता वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा भोजपुर में आयोजित हुई। इसमें राजू कुमार ने अंडर-14 बालक संवर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। इसके अंतर्गत उसने लगातार तीन पहलवानों को पछाड़ कर फाईनल में जगह बनायी। जहां कड़े मुकाबले के बाद उसने रजत पदक जीता। मध्य विद्यालय जगदर के एचएम सुकुमार सहनी और शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय के तीन बच्चों ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य की प्रतियोगिता में खेलने की पात्रता हासिल की थी। इसमें बैडमिंटन में विपाशा कुमारी, दौड़ में जालंधर कुमार और कुश्ती में राजू कुमार शामिल है। शिक्षकों ने कहा कि राजू में कुश्ती की गजब की प्रतिभा है। उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *