टिकारी।गया।प्रखण्ड के संडा स्थित शिव मुन्द्रिका उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक विद्याभूषण प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को शोक सभा आयोजित की गई। ज्ञात हो कि स्व० सिन्हा का निधन प्रखण्ड के सुपटा ग्राम स्थित आवास पर हृदयगति रुक जाने से हो गई थी। आयोजित सभा में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने स्व० सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कितृत्व पर प्रकाश डाला और शिक्षा समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया । यहाँ यह बता दें कि स्व० सिन्हा वर्ष 1984 से 2009 तक विद्यालय प्रधान के पद पर अपनी सेवा दिये थे। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रधान घनश्याम शरण सिंह, रामनारायण सिंह, निरंजन शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णदेव शर्मा, चंद्रदेव शर्मा, मुखिया कौशल शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
Check Also
Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक
डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …
सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति
डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …
दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी
डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …