Breaking News

बिहार :: प्रखंड लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

बेगूसराय – आरिफ हुसैन, संवाददाता: शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी बेगूसराय के मटिहानी विधान सभा स्तरीय बैठक गोदरगांवा में हुई। बैठक की अध्यक्षता मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं शाम्हो प्रखंड अध्यक्ष विदेशी पासवान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि जिला कार्यकर्ता सम्मेलन 26 नवम्बर को दिनकर भवन में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान होंगे। वहीं पार्टी का स्थापना दिवस 28 नवम्बर को मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। मौके पर उमेश पासवान, पप्पू, रामविलास पासवान, अनिल कुमार, मो. समीम, रामबालक राय, चन्द्रदेव पासवान, अनिल दास, शंभू ठाकुर, राम विचार कुंवर, रामबहादुर दास, मो. जाबेद, विजय कुमार, रविन्द्र ठाकुर, श्रीनारायण साह सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *