Breaking News

बिहार :: बहुत कम समय में बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो जायेगा : धनराज शर्मा

गया (अजय कुमार): भाजपा जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय जी.बी.रोड में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि पार्टी के मजबूती के लिये बुथ स्तरीय कमिटी का गठन हो चुका है। अब शक्ति केंद्रों की बैठक कर कार्यकर्ताओं को पार्टी के द्वारा राज्य और देश में कराये जा रहे विकास के कार्यो को जन जन तक पहूँचाने का काम जारी रहेगा। इसके तहत शक्ति केंद्रों की बैठक 27,28,29 और 30 अक्टूबर को करने प्रस्ताव किया गया हैं। 29अक्टूबर को देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सभी शक्ति केंद्रों पर सुनने को कहा गया हैं। इस बैठक को संबोधित करते महामंत्री ने कहा कि देश और राज्य मे एक ही दल की सरकार होने से देश और राज्यों का विकास तेजी से हो पाता है। ईसलिए बिहार में भी डबल इंजन लग चुका है विकास रूपी गाड़ी तेजी से दोड़नी शुरू हो चुकी है।बहुत ही कम समय बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों मजं शुमार हो जायेगा ,आवश्यकता है कार्यकर्ता गरीबों के विकास कार्योँ की चर्चा आम लोगों तक पहूचायें।हमारे दल के कार्यकर्ता पार्टी के कार्यो को जमीनी स्तर तक पहूँचाने में दक्ष हैं ।उक्त बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र राम, नरेश चौधरी, रूपेश कुमार वर्मा, अजय कुमार, राजेश कुमार सिंह, श्रीकांत शरण युगेश कुमार सहीत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *