बेनीपट्टी/मधुबनी : मधवापुर थाना क्षेत्र के बिहारी में एक महिला की मौत बाईक दुर्घटना में हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहारी गांव के शोभाकांत मिश्र की पत्नी रीता देवी (55) पूजा कर कुम्हार के दुकान पर बर्तन के लिए जा रही थी। जाने के क्रम में ही पीछे से आ रहा एक बाईक सवार ने महिला को पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। उधर दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बाईक व युवक को पकड़ कर रखा था। जानकारी के अनुसार मृतका का पुत्र पुलिस अधिकारी है। पुत्र के आने के बाद घटना की प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को छोड़ दिया गया है।
Check Also
Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक
डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …
सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति
डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …
दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी
डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …