Breaking News

बिहार :: बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के विरुद्ध प्रखंडों में रैली निकाली गयी

बीहट(बेगूसराय)/संवाददाता: बरौनी प्रखंड एवं नगर परिषद बीहट के सभी विकास मित्रों के द्वारा बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय से रैली निकाला गया। रैली प्रखंड मुख्यालय से पिपरा होते हुए हाजीपुर होते हुए हाजीपुर पंचायत के महादलित मुहल्ला वार्ड नम्बर तीन में रैली सभा में तब्दील हो गया। रैली का नेतृत्व सनोज कुमार, अरुण रजक, कुमोद, परवीन, सुष्मिता कुमारी ने संयुक्त रुप से किया। रैली के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी रामेश्वर दास की अध्यक्षता में किया गया। बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के विरुद्ध ग्रामीणों ने लिया प्रतिज्ञा। गोष्ठी में पंचायत सचिव हाजीपुर भोला साह हाजीपुर ने भी अपना विचार रखा। वहीं सचिव प्रखंड लोक शिक्षा समिति बरौनी अशोक कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के नशा बंदी कानून की सफलता के उपरांत सामाजिक विकृति के विरुद्ध उठाया गया कदम सराहनीय है इस कार्य में महिलाओं एवं पुरुषों को दिल से स्वागत करना चाहिए सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार के लोगों का भी सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर विकास मित्र कंचन कुमारी, रीना देवी ने भी अपना विचार रखा। वहीं धन्यवाद ज्ञापन विपिन कुमार ने किया।

तेघड़ा प्रतिनिधि के अनुसार देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुरापुर बिचला टोला में आयोजित समारोह में शिक्षकों एवं छात्रों ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विवेकानन्द शर्मा ने कहा कि नैतिक शिक्षा के बल पर ही बच्चों को एक आदर्श नागरिक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम रतन सिंह ने की। मौके पर प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिंह, शम्भू कुमार साह, अशोक कुमार, रितेश कुमार, अजय कुमार आदि थे। इसी तरह प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। मौके पर सरोज कुमार पासवान, विभेश सिंह, रंधीर मिश्रा, रामबाबू साह, राजीव रंजन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार वीरपुर प्रखंड के एकलव्य शिक्षण संस्थान नौला में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम के दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बाल दिवस के मौके पर विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता, जीके प्रतियोगिता, गणित दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सफल रहे प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सरपंच विश्वनाथ पंडित, विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार, शिक्षक अजीत कुमार, शिक्षिका अनामिका कुमारी, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, बबलू कुमार, सरिता कुमारी समेत कई शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर बैद्यनाथ प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय और वीरपूर मध्य विघालय के शिक्षक छात्रों ने बाल दिवस के अवसर पर महा दलित मोहल्ला होते हुए वीरपूर के विभिन्न चैक चैराहे से बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन को ले प्रभातफेरी व साईकिल से जागरूकता रैली को निकाल कर समाज में संदेश पहुंचाया है कि बाल विवाह और दहेज से समाज पर प्रतिकूल असर पर रहा है। मौके पर सीआरसीसी शफी आलम, शिक्षक राजेश कुमार, असीम, फरहत, सुनील, राजकुमारी आदि मौजूद थे।

गढ़हरा प्रतिनिधि के अनुसार मध्य विद्यालय गढ़हरा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कक्षा आठ के बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग सेमिनार का आयोजन हुआ। शिक्षक व बच्चे देख गदगद हुए। प्रतिभागी आलोक कुमार, पीयूष कुमार, सना खातून, कृष्ण कुमार, गणेश कुमार, धीरज कुमार, सिमरन खातून, विनीत कुमार, साइमा खातून, दुर्गा कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि चयनित हुए। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर टॉफी व कलम देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने खूब आनंद लिया। कहा शिक्षकों का स्नेह और प्यार सदैव याद रहेगा। मौके पर प्रभारी कुमारी सुमित्रा, अल्पना, मो. खालिद सैफुलाह रहमानी, संगीता कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, अर्पणा कुमारी, सुधीर कुमार वर्मा, सुनील कुमार मंडल आदि थे।

मंसूरचक प्रतिनिधि के अनुसार नर नारायण सिंहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंसूरचक व अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु संचालित राज्य व्यापी कार्यक्रम अंतर्गत प्रभातफेरी रैली, साईकिल जुलूस निकाल कर शिक्षा का अलख जगाने व दहेज लेन देन की प्रथा को बंद करो, बाल विवाह पर रोक लगाओ का नारा लगाया एवं घर-घर, गांव में जाकर दस्तक दिया। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक रामाशीष महतो ने किया।

बरौनी प्रतिनिधि के अनुसार दहेज मुक्त बिहार को लेकर मंगलवार को बरौनी के राधाकिशन चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया के हजारों छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से निकलकर पूरे बरौनी क्षेत्र का साईकिल व पैदल भ्रमण कर घर-घर जाकर दहेज मुक्ति का संदेश दिया। जुलूस कोल बोर्ड रोड वाटिका चैक, राजेंद्र रोड, आलू चट्टी रोड, फुलवड़िया बाजार, दीनदयाल रोड, बाईपास रोड, रेलवे मार्केट सहित फुलवड़िया के घर-घर जाकर दहेज मुक्ति का संदेश देते हुए लोगों को जागरुक किया।

गढ़पुरा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय गढ़पुरा के छात्राओं द्वारा मंगलवार को बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मुलन की जागरुकता को ले साईकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, गढ़पुरा द्वारा साईकिल रैली को हरी झंडी दिखा प्रस्थान किया। साईकिल रैली गढ़पुरा बस स्टैंड, बाजार होते हुए हरिगिरी धाम मंदिर परिसर होते हुए पुनः प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई। रैली में विभिन्न स्लोगनों द्वारा बाल विवाह व दहेज प्रथा से होने वाली हानी की चर्चा की गयी थी। मौके पर विद्यालय के प्रधान रमेश सिंह, शिक्षक राहुल कुमार रंजन, संजीव कुमार कर्ण, मनोज चैधरी आदि मौजूद थे।

बलिया प्रतिनिधि के अनुसार बलिया स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती प्रखंड अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने नेहरु जी के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ा कर उनके बताए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। इस मौके पर नगर अध्घ्यक्ष मो. हारूण रसीद, जिला महामंत्री विनोद महतों, प्रखंड महिला अध्यक्ष मंजू देवी, युवा विधान सभा अध्यक्ष सुजीत चैधरी, बालानंद पाठक, मनीष झा, अमित कुमार, योगेंद्र पांडे, पूर्व विधायक समसुल जोहा, मो. तारिक उर्फ पप्पू, राजेंद्र पासवान सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *