हरलाखी/मधुबनी : भारत नेपाल सीमा पर हरलाखी थाना क्षेत्र के नहरनियां गांव से उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी पियक्कड़ों की पहचान हरलाखी नहरनियां गांव के ही काली कान्त मंडलए फिरोज नदाफए बिजली सादा व अशोक मंडल के रूप में बताये गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों पियक्कड़ गांव में नेपाल सीमा के नजदीक एक पूल पर बैठ कर शराब पी रहा था। सीमा से छापेमारी कर लौट रहे उत्पाद पुलिस को वहां बैठे युवकों पर नजर परी तो सभी शराब पीने में व्यस्त थे। उत्पाद पोलिकर ने सभी को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर हिरासत में ले लिया। उत्पाद विभाग के एसआई प्रमोद मंडल ने बताया कि गिरफ्तार सभी पियक्कड़ों को कानूनी प्रक्रिया हेतु मधुबनी जेल भेज दिया गया है।
Check Also
ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू
डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …
तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी
डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …
700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार
डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …