Breaking News

बिहार :: भाजपा किसान मोर्चा कि जिला कार्यसमिति की बैठक

गया : भाजपा किसान मोर्चा कि जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय जी. बी. रोड में संपन्न हुआ। उक्त बैठक की शुरुआत पं. दीनदयाल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाश पति मिश्र के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। वही बैठक को संबोधित करते हुये किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान भारत जैसे देश के रीढ़ हैं।जिस प्रकार शरीर मे मेरूदंड की उपयोगीता होती है उसी प्रकार भारत जैसे देश जिसका 70ःलोग कृषि पर निर्भर है जो किसान हैं।कठिन मेहनत कर पूरे देश को अन्न देने वाला किसान मेरूदंड के रूप काम कर रहे हैं।नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के हित में अनेकों कार्यक्रम चला रखे हैं। किसानों को पहले खाद के लिये लाईन लगना पड़ता था लेकिन आज नीम कोटेड यूरिया बनाकर देश के किसानों को ब्लैक मार्केटिंग से निजात दिलाने का काम किया है। किसानों के कृषि रोडमैप के अंतर्गत किसानी मे उपयोग होने वाले उपकरणों के उपर सब्सिडी देकर किसानों दुगुना लाभ पहूँचा ने का कार्य किया जा रहा है। किसानों का हित का ख्याल भाजपा ही करती है,पहली बार हिन्दुस्तान में भाजपा की सरकार जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व मे बनी थी तो किसानों के लिये पूरे देश में किसान क्रेडिट कार्ड के द्वारा लोन उपलब्ध कराने का कार्य किया जिसके कारण किसानों की हालत मे सुधार हुआ हैं। अब वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना पर कार्य शुरू किया गया है। अगर हर खेत को पानी मिल जायेगा तो भारत का किसान खुशहाल हो जायेगा ।जिस प्रकार से किसान क्रेडिट के द्वारा किसानों का लाभ मिला है उसी प्रकार से सिंचाई योजना से भी किसानों का अधिक लाभ हो पायेगा। अतरू किसानों का हित भाजपा की ही सरकार करती है ।उक्त बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा,किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष चुनु सिंह अजय कुमार,विजय शर्मा, विजय कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिल महामंत्री जयगोविन्द शर्मा,धमेन्द्र यादव, नरेश चैधरी ,मनोज कुमार सिंह नरेश यादव एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। युगेश कुमार भाजपा मीडिया प्रभारी गया।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *