Breaking News

बिहार :: भारती इंडेन गैस द्वारा मनमानी के खिलाफ पीएम को लिखा पत्र

बिहारशरीफ। अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में भारती इंडेन गैस द्वारा मनमानी व गलत तरीके से गैस वितरण करने, होम डिलिवरी नही करने व गैस का अधिक मूल्य लेने के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पत्र लिखकर गुहार लगाया है। इस संबंध मे उपभोक्ता कल्याण संघ राजगीर नालन्दा के अध्यक्ष सुनील प्रसाद ने बताया कि राजगीर नगर पंचायत व ग्रामीण क्षत्रों मे भारती इंडेन गैस राजगीर द्वारा मनमानी तरीके से  गैस वितरण किया जाता है। इस एजेंसी द्वारा होम डिलेवरी नही देने के बाबयुद भी गैस डिलेवरी शुल्क जोड़कर गैस का अधिक मुल्य लेता है। उन्होने बताया कि होम डिलेवरी के नाम पर खानापूर्ति के लिए रोड डिलेवरी किया जाता है। बगैर लिस्ट सूची के मनमानी तरीके से किसी को भी कहीं भी भंेंडर द्वारा गैस आपूर्ति कर देता है। वहीं महीनों नम्बर लगाकर इंतेजार करने के बाद भी गैस ग्राहक के घर तक आपुर्ति नहीं करता है। संघ के कार्यकारी सचिव रमेश कुमार ने बताया कि राजगीर गैस एजेंसी द्वारा राजगीर के लोगों को किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराती है।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *