Breaking News

बिहार :: भ्रष्टाचार मिटने के बाद ही विकसित बिहार बनेगा: राजीव रंजन

नालंदा/हिलसा (कुमार सौरभ): भाजपा मंडल कार्यालय में पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार से भ्रष्टाचारियो के मिटने के वाद ही विकसित बिहार का निर्माण होगा। नारी सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। महिलाओ को भोजन बनाने के दौरान आंखों से रोशनी गवानी पड़ती थी। आज महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया है। उतना ही बिहार में गांव गांव तक सड़क जोडने के 2728 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। भारत सरकार ने दर्जनों लाभदायक योजना लागू करने का काम कर रही है जो लोगों को लाभ मिलेगा। आज भी करीब 55 लाख घर रोशनी से वंचित हैं। उस गांव में रोशनी के लिए सरकार कटिबद्ध है। कुछ दिनों में ही उस गांव में रोशनी पहुंचेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, राजेश्वर सिंह, नगर अध्यक्ष गौरब प्रकाश, संजय सागर समेत दर्जनों नेता मौजूद थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *