Breaking News

बिहार :: मेक इन इंडिया का सपना धोखा : धनेश्वर

मधुबनी/संवादाता। भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा है कि देश को आजाद हुए 70 साल होने को हैए लेकिन केंद्र व राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में एक बेहतर शिक्षा तक नहीं दे पायी है। वहीं प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया का सपना दिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशवासियों को सरकारी हॉस्पिटल में एक सिरिंज तक उपलब्ध नहीं होती है। उन्होंने कहा कि देश भ्रष्टाचार की दलदल में कितना गिर गया है इसका सबसे बड़ा कारण राजनीतिक दल हैं जो वोट के लिए किसी भी हद तक गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश भाषण नहीं विकास पर चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। कहा कि आजादी की लड़ाई मोतिहारी से शुरू किया गया था। वहीं भारतीय मित्र पार्टी लोगों को जगाने का काम मुजफ्फरपुर से कर रही है।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *