बेगूसराय, पंकज कुमार : नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा खड़गपुर में एक युवक की कुछ लोगों के द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को चिंताजनक अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक की पहचान खड़गपुर निवासी योगेन्द्र राय के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। धरना के बाबत परिजनों ने बताया कि उनका पूर्व पंसस चंदन के साथ भूमि विवाद चल रहा था। चंदन के ही अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की नीयत से राकेश पर हमला किया।