Breaking News

बिहार :: रवि अजगर बने ई रिक्शा चालक संध के संरक्षक

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ के चोराबगीचा कारगिल बस स्टैंड में बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता ई-रिक्शा चालक निशार खन ने किया। बैठक में ई रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। समस्या के समाधान के लिए संधर्ष करने के लिए एक संगठन का निर्माण किया गया। संगठन का नाम दीनदयाल ई रिक्शा चालक संध नालंदा रखा गया। रालोसपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार अजगर को दीनदयाल ई रिक्शा चालक संध का संरक्षक बनाया गया। दीनदयाल ई रिक्शा चालक संध नालंदा के सरंक्षक रवि कुमार अजगर संगठन का विस्तार सभी चालकों से सहमति से किया जिसमें संध का अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष पप्पु पांडेय, महासचिव निशार खान, सचिव रणवीर कुमार, कोषाध्यक्ष इलयास हुसैन, कार्यकारिणी सदस्व्य दीपक कुमार, नागेंद्र कुमार, मो सिराज, राजेश कुमार, बच्चन पासवान, संजय कुमार को मनोनीत किया गया। ई रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुये संरक्षक रवि कुमार अजगर ने कहा कि ई रिक्शा चालक चलने से वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण से लोगों को मुक्ति मिलेगा।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *