Breaking News

बिहार राज्य पंचायत सेवक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी !

बेगूसराय, आरिफ हुसैन- संवाददाता: बिहार राज्य पंचायत संघ जिला शाखा बेगूसराय के कर्मी मंगलवार को दूसरे दिन जिला पदाधिकारी बेगूसराय के समक्ष धरना पर डटे रहे। धरना को संबोधित करते हुए जिलामंत्री अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मोहन मुरारी ने कहा कि केन्द्र की सरकार हो या राज्य सरकार दोनों सरकार कर्मचारी विरोधी के साथ-साथ किसान-मजदूर विरोधी है। जिला प्रशासन निरंकुश हो गई है। आये दिन कर्मचारियों पर हमला हो रहे हैं। खुलेआम हत्या, राहजनी की जा रही है, लेकिन प्रशासन मुकदर्शक बनी हुई है। यहां तक कि आम जनता का जीवन खतरे में है एवं आम जन अस्त-व्यस्त है। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों की दिनोंदिन संख्या कम होती जा रही है, लेकिन कार्य का बोझ बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारों की संख्या लाखों लाख में है, लेकिन कर्मचारियों की बहाली नहीं हो रही है। बेरोजगारों में काफी हतासा हो रही है। सरकार उच्च शिक्षा लिए बेरोजगार युवक को ठेका संविदा पर बहाल कर उनके साथ अन्याय कर रही है। साथ ही श्रम का शोषण कर रही है। जिलामंत्री मोहन मुरारी ने जिला पदाधिकारी से संजय चैधरी पंचायत सचिव के हत्यारे को अविलम्ब गिरताफ्तारी करने, उनके सभी देयता की भुगतान के साथ ही उनके आश्रित परिवार को नौकरी देने, अशोक शर्मा पंचायत सचिव एवं कुंदन कुमार आवास पर्यवेक्षक के हत्यारे को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 29 नवम्बर को भी धरना में शामिल होकर डटे रहना है। अगर इस पर भी जिला प्रशासन को नींद नहीं टूटी तो पूरे कार्यालय को ठप किया जायेगा। मौके पर चिकित्सा संघ के जिलामंत्री रामप्रवेश सिंह, कालीकांत साह एवं सुधीर कुमार गांधी आदि मौजूद थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *