भगवानपुर (बेगूसराय) : भगवानपुर थाना का बीएसएनएल चलंत दूरभाष संख्या लगभग बीस दिनों से नेटवर्क समस्या से गुजर रहा है। जब भी उक्त संख्या पर फोन किया जाता है तो टुनटुन करके दूरभाष बंद हो जाता है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार रतन ने बताया कि लगभग बीस दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। यह नेटवर्क की समस्या है और लोग कहेंगे कि थानाध्यक्ष जान-बूझकर दूरभाष बंद कर रखा है। क्षेत्र के पीड़ित लोगों को नेटवर्क फेल रहने के वजह से काफी परेशानी होती है। खासकर तब जब कोई अपराधिक घटना की जानकारी पुलिस को देना हो तब और ज्यादा परेशानी लोगों को होती है।
Check Also
Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक
डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …
सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति
डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …
दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी
डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …