Breaking News

बिहार :: लापता महिला की लाश बरामद, बच्ची का नहीं मिल सका सुराग

बिहारशरीफ नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के बस्ता गांव से लापता महिला की लाश बरामद की गई । ससुराल वालों द्वारा महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य शव को गायब कर दिया गया था। इतना ही नही 3 साल की मासूम बच्ची भी गायब है। बीती रात हिलसा थाना क्षेत्र के जूनियर गांव के समीप से जमीन में गाड़ा हुआ शव बरमाद किया।दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के शोभा टीका गांव निवासी सुकुमार चैहान ने बताया कि उनकी पुत्री अशर्फी देवी की शादी 5 वर्ष पूर्व सुरेंद्र चैहान के पुत्र अलखदेव चैहान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती थी । दहेज की खातिर हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। विगत 23 अक्टूबर को उनकी पुत्री ससुराल से गायब हो गयी। इस बात की जानकारी उन लोगो को गांव वालों ने दी। जिसके बाद बस्ता गांव पहुच कर खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नही मिला।दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर लाश को गाड़ दिया गया था। वही 3 साल की बच्ची भी लापता है और उसका भी कोई सुराग नही मिल सका। इस संबंध में थरथरी थाना में छह लोगों की शिकायत दर्ज कराया गया था जिसमें लड़की के ससुर सुरेंद्र चैहान, पति अलख देव चैहान, चचेरा ससुर पप्पू चैहान, सास सोना देवी, देवर दिलीप चैहान, सुग्रीव चैहान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया गया था। बीती रात हिलसा के जूनियार गांव से जमीन में गड़ा शव को बरामद किया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *