Breaking News

बिहार :: विधिक जागरूकता रैली को किया गया रवाना

बिहारशरीफ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह मुख्य न्यायाधीश उज्जवल कुमार दुबे ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर विधिक जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली को रवाना करते हुये उन्होने कहा कि 9 नवंबर को विधिक दिवस के अवसर पर कनेक्टिंग टू सर्व कार्यक्रम पखवारा 18 नवंबर तक मनाया जा रहा है। जिसका उददेश्य है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगो ंको कानूनी जानकारी तथा विधिक सहायता दी जाये। इसी क्रम में लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है। वहीं सचिव रेशमा वर्मा ने कहा कि निर्धन, असहाय, महिला व वृद्ध आदि लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विवाद तथा समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कई आयोजन भी होते हैं। स्थायी लोक अदालत तथा अन्य कई शाखाएं भी है जिनमें मध्यस्ता केंद्र फ्रंट आॅफिस है। इनके माध्यम से भी समस्याएं निशुल्क सुलझाई जाती है। विधिक पखवारा के तहत लोगों तक इसी जानकारी को पहुंचाने के लिए कनेक्टिंग टू सर्व कार्यक्रम चल रहा है। इनमें 10 पैनल अधिवक्ता के निर्देशन में डोर टू डोर जानकारी लोगों को मुहैया कराने तथा विधिक सहायता पहुंचाने के लिए 67 पीएलभी को लगाया जा रहा है। इस अवसर पर संजय कुमार, वीरमणि कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रियंका सिन्हा, नीतू, सुनीता आदि मौजूद थे।।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *