Breaking News

बिहार :: व्यापर मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत !

मनोज कुमार

 अरवल
करपी प्रतिनिधि:- व्यापार मंडल के चुनाव के मात्र एक हीं दिन शेष बच गए है। प्रत्याशी अपनी पुरी ताकत झोंक दी है। पूर्व तक तो किंजर निवासी नागेश्वर सिंह का कब्जा रहता। लेकिन उनके आकश्मिक निधन हो जाने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। क्योंकि पूर्व तक लोग नागेशर सिंह की जीत सुनिश्चित मानते थे। केवल चुनाव का कोरम पुरा होना हीं शेष रह जाता था। इस बार तीन लोग मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जिसमें दो लोग उदय एवं रामप्रवेश सिंह किंजर का ही है तो एक प्रत्याशी व रोहाई पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार 19 पैक्स अध्यक्षों में 18 पैक्स अध्यक्ष का समर्थन प्राप्त कर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार 19 पैक्स अध्यक्ष समेत कुल 500 इसके मतदाता है। जिनमें लगभग 200 मतदाता स्वर्ग सिधार गए है तो कुछ मतदाता शहरों में रहते है। जो इतने वृद्ध हो गए जो चलने में असमर्थ हो गए है। सबसे ज्यादा मतदाता किंजर क्षेत्र के हीं है। इस प्रकार संभावना व्यक्त की जा रही है कि 200 के आसपास मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। विदित हो कि पूर्व मंे जो इसके आल लोग मतदाता थे वही है। अब नए नियम के अनुसार जो मतदाता है वही रहेंगे। आम लोग मतदाता नहीं बन सकते। केवल पैक्स अध्यक्ष हीं इसके मतदाता हो सकते है।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *