Breaking News

बिहार :: शिक्षा सुधार संकल्प सम्मेलन होगा मील का पत्थर साबित !

कुमार सौरभ, नालंदा/बिहारशरीफ : पटना के गांधी मैदान में आयोजित शिक्षा सुधार संकल्प सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना के लिए रवाना हुये। रविवार की सुबह पार्टी के महासचिव सोनू कुशवाहा और प्रधान महासचिव सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में सैंकड़ो वाहन से कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुये। महासचिव सोनू कुशवाहा ने कहा कि यह रैली बिहार में शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने कहा कि सूबे में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब है। आज सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन का काम सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। सरकार द्वारा लाख प्रयास के बाद भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होने कहा कि आज भी गरीब के बच्चें हीं सरकारी विद्यालय में पढ़ते है जबकि अमीर के बच्चे प्राइवेट व कान्वेंट में पढ़ते है। उन्होने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद की जा रही है। आने वाले दिनों में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *