Breaking News

बिहार :: श्रम संसाधन मंत्री बोले राज्य का 80 प्रतिशत बाल मजदूर गया में

गया (अजय कुमार)  : बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे राज्य का 80 प्रतिशत बाल मजदूर अकेले गया जिले में हैं।उन्होंने कहा कि बिहार को बाल मजदूर से मुक्त कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश सरकार इस बात को लेकर काफी गंभीर है कि न्यूनतम मजदूरी से कोई वंचित न रहे।चाहे वह कोई भी हो।उन्होंने कहा कि 3 नवबंर को विभाग के सभी वरीय अफसरों की बैठक होगी।इसमें समीक्षा कर श्रम कानून का पालन करने का निर्देश दिया जायेगा।नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।दरअसल बुधवार को मंत्री विजय सिन्हा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल स्वामी के साथ विष्णुपद मंदिर और मां मंगला गौरी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा अर्चना की।इसके बाद उन्होंने गया के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।मंत्री के साथ हुई बैठक में डॉ अपर्णा, विजय कुमार, जुबैर अहमद, डॉ पराशर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री सिन्हा का स्वागत किया।इस मौके पर जिले के कई दिग्गज भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *