मधुबनी (आकिल हुसैन) जिला पदाधिकारी कपिल अशोक द्वारा सोमवार को समाहरणालय परिसर में बंद पड़े सकरी चीनी मिल के 61 कर्मियों को वर्षो से लंबित बकाये वेतन भुगतान का स्वीकृति पत्र जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय,मधुबनी के सौजन्य से वितरित किया गया। इस संबंध में जिलेे पण्डौल प्रखण्ड नरपतनगर निवासी नागेन्द्र झा एवं अन्य द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण, मधुबनी में आवेदन देकर अनन्य सं0 405110131081701790 दिनांक 31.08.17 को अपना पक्ष रखा गया। इस मामले की ससमय सुनवाई करते हुए मामले का निष्पादित किया गया। शिविर में दर्जनों लोगो को जिला पदाधिकारी द्वारा स्वीकृति पत्र दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों के खातें में उक्त राशि एक-दो दिनों में चली जायेगी। कुल 1 करोड़ 5 लाख 55 हजार 564 रूपये की स्वीकृति पत्र कर्मियों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ऋषिकेष शर्मा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, झंझारपुर नवीन कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फुलपरास उपेन्द्र पंडित, उप निर्वाचन पदाधिकारी मधुबनी, वरीय उपसमाहत्ता विनोद कुमार, सत्यप्रकाश, वरीय उपसमाहत्र्ता विनोद कुमार पंकज, आई0टी0 मैनेजर प्रषांत झा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल
डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …
अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …
आपके काम की खबर :: मतदाता सूचना पर्ची वितरण हेतु विशेष कैम्प 23 और 24 अप्रैल को, अपने बूथ से अपना मतदाता पर्ची अवश्य ले लें…
दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 …