Breaking News

बिहार :: सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई

करपी प्रतिनिधि : प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन कर राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मंुद्रिका सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री ने किया। स्थानीय जदयू विधायक सत्यदेव कुशवाहा जहानाबाद से राजद के पूर्व विधायक डाॅ0 मुनीलाल यादव कुर्था के पूर्व विधायक शिव बच्चन सिंह यादव जिला परिषद अरवल के अध्यक्ष रंजय यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 मुंद्रिका सिंह यादव के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायकों व वर्तमान विधायक ने कहा कि मुंद्रिका सिंह यादव शोषितों गरीबों, दलितों के मसीहा थे। इन्होंने दबे कुचले लोगों की लड़ाई लड़ी और एक जुझारू नेता थे। इनमें बिहार लेनिन के नाम से मशहुर जगदेव बाबू की झलक दिखलाई पड़ती थी। इन्होंने सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नही किया। इनके असामयिक निधन से मगध ने एक बहुत हीं विचारवान व अनुभवी नेता को खो दिया। शोक सभा में राजद नेता व मुंद्रिका सिंह यादव के साथ रहे राजद नेता लालदेव सिंह यादव व मंुद्रिका सिंह यादव के साथ रहे राजद नेता लालदेव सिंह यादव, महेन्द्र यादव, मिथिलेश शर्मा, डाॅ0 मंटु मल्होत्रा, राजद के युवा जिला अध्यक्ष अलख पासवान, चंद्रदीप सिंह, नंदकिशोर गुप्ता, सोनभद्र वंशी सूर्यपुर के प्रखंड व राजद के प्रखंड अध्यक्ष महाराण यादव अनुप यादव, शंभु यादव, भगवान सिंह, रामकेवल यादव, जदयू नेता जगदीश सिंह, भाजपा नेता राज किशोर प्रसाद, माक्र्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के नेता उमेश ठाकुर, रामप्रवेश यादव, उदय कुमार, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में में उपस्थित स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *