Breaking News

बिहार :: सृजनकर्ता व निर्माता कहे जायेंगे मजदूर : मंत्री

बीहट (बेगूसराय)/धर्मवीर कुमार-संवाददाता : आने वाले समय में सिमरिया धाम का नया स्वरूप होगा। सृजनकर्ता व निर्माता कहे जायेंगे मजदूर। केंद्र व राज्य सरकार दोनां कटिबद्ध है मजदूरों की बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा देने के लिए। उक्त बातें रविवार को सिमरिया धाम में भारतीय मजदूर संघ के के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ता को सम्मानित करने के उपरांत बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कही। कहा कि मजदूर राष्ट्रीयता के साथ आगे बढ़े। केंद्र सरकार व राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे मजदूर की सेवा को लेकर तत्पर हैं। मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। समारोह को डीएम मो. नौशाद यूसूफ, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया शर्मा ने संबोधित किया। मंच संचालन राजकुमार महर्षि ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत भाषण भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुनील कुमार ने किया। साथ ही आगत अतिथियों को चादर व बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद, श्रम अधीक्षक पीके मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ग्रामीण गंगा राय, हीरालाल सिंह, राजकुमार सिंह राजू, पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर सिंह, बलराम प्रसाद सिंह, संजय कुमार, सोहन सिंह, कन्हैया शर्मा, कैलाश पोद्दार, कौशल किशोर, महेन्द्र महतों सहित अन्य मौजूद थे। तुलार्क महाकुंभ व कल्पवास मेला के दौरान भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा व स्वच्छता कार्यक्रम चलाने को लेकर काम कर रहे कार्यकर्ता को मंत्री व आगत अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

 

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *