Breaking News

बिहार :: हरलाखी में दो अलग अलग खेमें में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव

हरलाखी / मधुबनी : हरलाखी प्रखंड में शनिवार को दो अलग अलग खेमें में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। एक ओर जहां उमगांव स्थित राजद पार्टी कार्यालय में बेनीपट्टी के पूर्व विधायक रामअशिष यादव एवं जिला से आये प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी देवेंदर यादव व अब्दुल रव के उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से रामचंद्र साह को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं दूसरी ओर वरिष्ट राजद नेता मोण् बदरुल हक के आवासीय परिसर में पार्टी के प्रखंड स्तरीय चुनाव के लिए एक बैठक किया गया। इस दौरान उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से राजद के पूर्व अध्यक्ष अशेश्वर यादव को पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। मौके पर पार्टी कार्यालय में वरिष्ट नेता राजकिशोर यादवए धनिक लाल यादवए योगेंद्र यादवए तुलसी झाए ललटू मंडलए रामनाथ यादवए मौजे यादवए अमरनाथ यादवए जयशंकर महतो और अशेश्वर यादव के समर्थन में श्यामसुन्दर यादवए पंचदेव यादवए अशोक यादवए नवलकिशोर यादवए मोण् जीवछ राइनए रामश्वार्थ यादवए सूर्यनारायण यादवए शिवलाल यादवए मिथलेश कुमार मौजूद थे।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *