Breaking News

मनोरंजन :: दर्शको के दिलों पर राज करने जल्द आ रहा है “पवन राजा”, दुर्गा नवमी के दिन सोशल मीडया में आज फर्स्ट लुक जारी

चंदन कुमार : निर्माण के समय से ही सुर्खियांं बटोरने वाली भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के जीवनी पर बनी  फ़िल्म”पवन राजा “का फर्स्ट लुक नवरात्रि  नवमी के पावन अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के जारी कर दिया गया है।हैप्पी फिल्म्स इण्टरटेन्मेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के बतौर निर्माता धनंजय सिंह है वही निर्देशक अरविंद चौबे जबकि लेखक व संवाद वीरू ठाकुर का है,गीत लिखे है मनोज मतलबी ,सुमीत सिंह चंद्रवंशी व मुन्ना दुबे,गीतों को धुन से सजाया है संगीतकार अभिनाश झा घुंघरू ,डीओपी देवेंद्र तिवारी नृत्य संजय कोर्बे ,राम देगन कार्यकारी निर्माता रंजीत सिंह,निर्माण नियंत्रक  कमल यादव जबकि प्रचारक सोनू निगम है।उल्लेखनीय है यह की फर्स्ट लुक में पवन सिंह एकदम रोमांटिक मूड में दिख रहे है वही अभिनेत्री अक्षरा सिंह और मोनालिसा का अनोखा व नया रूप में दिख रही है । गौरतलब की बात यह कि फ़िल्म का फर्स्ट लुक आउट होते ही पवन सिंह के चाहने वाले लाखों फैन्स को फ़िल्म के प्रति काफी उतेजना बढ़ गया है कुछ फैन्स ने अपने अपने सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप ट्वीटर इस पोस्टर को पोस्ट कर रहे है।ताकि उनके चाहने वाले और फैन्स तक यह खबर फैले। फ़िल्म पंडितो को मानो तो वो फ़िल्म की समीक्षा अभी से  ही शुरू कर दिया है।अतः फ़िल्म के मुख्य भूमिका पवन सिंह,अक्षरा सिंह,मोनालिसा,बृजेश त्रिपाठी,आनंद मोहन,आयज़ खान,धामा वर्मा,प्रकाश जैस,धीरज सिंह,स्वीटी सिंह साथ मे सुशील सिंह है,पवन सिंह और  अम्रापाली दुबे  विशेष गाने पर ठुमका भी लगाते दिखेंगे।गीत संगीत के भड़ी इस फ़िल्म का प्रदर्शन छठ पूजा के शुभअवसर पर  किया जायेगा।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *