Breaking News

यूपी कैबिनेट मीटिंग: 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रदेश में 35 रुपये सस्ती होगी यूरिया

यूपी कैबिनेट मीटिंग: 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रदेश में 35 रुपये सस्ती होगी यूरिया

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में उत्तर प्रदेश में यूरिया 35 रुपये सस्ती करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ओडीओपी योजना के तहत जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलने की बात पर मुहर लगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि के क्षेत्र में निवेश के लिए जापान से काफी बड़ा समझौता किया है। इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इसके तहत जापान की कंपनियां कृषि के क्षेत्र में निवेश करेंगी।
कैबिनेट मे मोटरयान नियमावली में संशोधन के साथ उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 जारी हुई है। इसमें सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत के लिए सात वर्ष की सेवा के बाद निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षण करना होगा। इस बार प्रयागराज में कुंभ मेला में कल्प वासियों को 17 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चीनी मिलेगी। एक राशन कार्ड पर 2 किलोग्राम चीनी मिलेगी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चीनी की मात्रा बढ़ाने का अधिकार दिया है। कैबिनेट में कक्षा एक से आठ तक नि:शुल्क किताबों के वितरण के लिए छपाई की नीति में बदलाव। आजमगढ़ जालौन सहारनपुर और बांदा के मेडिकल कॉलेजों में समूह ग के रिक्त पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। फैजाबाद अयोध्या में क्वीन हो मेमोरियल पार्क के उच्च विशेषताओं की धनराशि को मंजूरी। सरकार ने उत्तर प्रदेश में भांग की खेती को अनुमति दी।

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *