Breaking News

राजगीर महोत्सव में 27 नवंबर को जमेगी ठहाकों की महफिल !

बिहारशरीफ। राजगीर महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य मंच से दिन के कार्यक्रम में राज्यस्तरीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 27 नवंबर को दिन में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यभर के हास्य व्यंग के नामी गिरामी कवि जुटेंगे। कवि सम्मेलन की विशेषता होगी कि इसमें हिंदी एवं उर्दू भाषा के मूर्धन्य कवियों के अलावे राज्य में बोली जाने वाली सभी क्षेत्रीय भाषाओं यथा मैथिली मगही, बज्जिका, अंगिका व भोजपुरी के भी प्रसिद्ध कवि भाग लेंगे। दामुल एवं मृत्यु दंड जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के पटकथा लेखक शैवाल तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार प्रोफेसर अब्दुल समद भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों के संबंध में राजगीर स्थित किला मैदान में साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कवि सम्मेलन में जिला भर के लोगों को आमंत्रित किया जाए। एकमत से यह निर्णय लिया एक इस तरह के साहित्यिक कार्यक्रम है में युवा वर्ग के लोगों को विशेष रुप से सहभागिता कराई जाए जिससे उनमें साहित्य के प्रति प्रेम जगे तथा उनमें मानवीय मूल्यों का अधिक से अधिक विकास हो। लोगों ने कहा कि साहित्य लोगो को जोड़ने का काम करता है। यह लोगो को संवेदनशील बनाता है। साहित्य प्रेमियों ने जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम को इस भव्य आयोजन के लिये आभार प्रकट किया। लोगों ने कहा कि इससे एक सकारात्मक व सृजनात्मक माहौल बनेगा। बैठक में डीसीएलआर राजगीर प्रभात कुमार, डीपीआरओ लालबाबू, बीडीओ गिरियक उदय कुमार, बीडीओ राजगीर राजीव रंजन, अंचलाधिकारी गिरियक एवं राजगीर, राजगीर के साहित्यप्रेमी निरंजन कुमार, सुधीर उपाध्याय, कवि उमेश कुमार उमेश, भारत मानस, सुरेंद्र राजवंशी, रामविलास एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *