Breaking News

सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम, विभिन्न स्टॉलों का नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण !

बिहारशरीफ। पर्यटन स्थल राजगीर में पर्यटकों सहित आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के उददेश्य से लगाये गये सीसीटीवी का शुभारंभ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। सोमवार को राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजगीर महोत्सव के दौरान पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट के माध्यम से सीसीटीवी का शुभारंभ किया गया। राजगीर शहर में 30 सीसीटीवी लगाया गया है। तीसरी ऑख के माध्यम से राजगीर के पर्यटकों एवं आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगा। मालूम हो कि राजगीर में आये दिन होने वाली घटनाओं को लेकर राजगीर प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया और महत्वपूर्ण केंद्रो को चिन्हित कर कुल 30 सीसीटीवी लगाया गया।

  • मुख्यमंत्री ने किया स्टॉल का निरीक्षण

बिहारशरीफ। राजगीर महोत्सव के मौके पर लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रकार के लगाये गये स्टॉल का फीता काट कर शुभारंभ किया तत्पश्चात उन्होने खुद सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता पर लगाये गये स्टॉल का मुख्यमंत्री ने बारीकी से निरीक्षण किया और स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी ली। मुख्यमंत्री स्टॉल की व्यवस्था पर काफी खुश दिखें। निरीक्षण के दौरान बिहार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री व नालंदा के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम सहित अन्य लोग मौजूद थें।

  • सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम

बिहारशरीफ। तीन दिनों तक राजगीर में चलने वाला राजगीर महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये है। राजगीर में देशी विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी है। वहीं वरीय अधिकारियों द्वारा भी पूरी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कन्वेंशन सेंटर, हॉकी मैदान में आयोजित महोत्सव को लेकर पूरे राजगीर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था नजर आ रही है।

  • पुस्तक का किया विमोचन

बिहारशरीफ। राजगीर महोत्सव के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। राजगीर महोत्सव एक सफरनामा नामक इस पुस्तक को जिला प्रशासन द्वारा तैयार किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से राजगीर महोत्सव के दौरान जुड़े विभिन्न आयामों को दर्शाने का काम किया गया है। राजगीर महोत्सव की शुरूआत से लेकर अब तक के सफर को एक पुस्तक के माध्यम से बताने की कोशिश प्रशासन द्वारा की गयी है जिसका विमोचन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजगीर महोत्सव के उदधाटन के अवसर पर की गयी।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *