Breaking News

हरिहरण और रिचा के गीतों से गूंजेगा राजगीर की सुंदर वादियां !

राजगीर महोत्सव का रहा है अपना इतिहास

बिहारशरीफ। प्राकृतिक धरोहरों से लबरेज पंच पहाड़ियों से धिरा राजगीर देश की सुंदर और मनोरम पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाॅ प्रत्येक वर्ष लाखों की तादाद में देशी-विदेशी सैलानियों का आना होता है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा राजगीर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार यह महोत्सव 25 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति की जायेगी साथ हीं स्थानीय कलाकारों को भी महोत्सव में भाग लेने की व्यवस्था की गयी है। महोत्सव का उद्धाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होना है। महोत्सव की शुरूआत परंपरानुसार सर्वधर्म मंगलाचरण से किया जायेगा। तत्पश्चात शास्त्रीय मेंडोलियन वादक कोलकाता के पंडित सुगातो भादूरी की प्रस्तुति होगी। उसके बाद कोलकता की हीं प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना सुष्मिता बनर्जी अपनी प्रस्तुति दंेगी। इनकी प्रस्तुति होने के बाद बाॅलीबुड के प्रसिद्ध सूफी, भजन, गजल गायक पदमश्री हरिहरण अपने गीतों की प्रस्तुति करेंगे। वहीं 26 नवंबर को लोक नृत्य, कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से महोत्सव की शुरूआत होगी। मथुरा की नृत्यांगना गीतांजली शर्मा की नृत्य प्रस्तुति होने के बाद लोक गायकी का दौर शुरू होगा। सुमित बाबा लोक गायकी की प्रस्तुति देंगे। तत्पश्चात डाॅ प्रियंका, वंदना मिश्रा अपने लोक गायन की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देंगे। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन कुच्चीपुडी नृत्य से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। नई दिल्ली की डाॅ निलनी जोशी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी। लोक संगीत के प्रख्यात श्याम किशोर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार संगीत की प्रस्तुति करेंगे। वहीं मुबई की प्रख्यात पाश्र्व गायिका रीचा शर्मा की प्रस्तुति से समारोह का समापन होगा। स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ हीं राजगीर की अपनी एतिहासिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। एक ओर राजगीर अपने में अतीत का इतिहास समेटे हैं, वहीं दूसरी ओर विभिन्न धर्मों का संगम स्थल भी है। राजगीर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, जहाॅ यूरोप, एशिया एवं विभिन्न बौद्ध देशों के पर्यटक भारी संख्या में यहाॅ आते है। पंच पहाड़ियों से धिरा राजगीर में प्रत्येक वर्ष राजगीर महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य है कि यहाॅ आने वाले पर्यटकों का और आकर्षित किया जा सके। महोत्सव की शुरूआत 4 अप्रैल 1986 को बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे, तत्कालीन पर्यटन मंत्री उमा पांडेय, तत्कालीन शिक्षा राज्यमंत्री सुरेंद्र प्रसाद तरूण की उपस्थिति में तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री एच के एल भगत द्वारा किया गया था। यह महोत्सव भारतीय नृत्य कला मंदिर तथा पय्रटन विकास निगम के संयुक्त प्रयास से प्रारंभ हुआ था तथा इसका नाम राजगीर नृत्य महोत्सव रखा गया था। दूसरा राजगीर महोत्सव 3 मई 1987 को, तीसरा नृत्य महोत्सव 1988 में 25 से 27 फरवरी को तथा 1989 में यह महोत्सव दो बार 10 से 12 मार्च तक एवं 3 से 5 नवंबर तक मनाया गया। इसी वर्ष इस महोत्सव का नाम बदल कर राजगीर महोत्सव कर दिया गया। यह महोत्सव प्रारंभ से लेकर 1989 तक राजगीर के एतिहासिक धरोहर स्वर्ण भंडार परिसर में किया जाता रहा। इस महोत्सव को अपेक्षित सफलताएं नहीं मिल पाने के कारण वर्ष 1989 के बाद बंद कर दिया गया। लगातार छह वर्षों तक महोत्सव के आयोजन पर ग्रहण लगा रहा। पुनः राज्य सरकार के प्रयास से वर्ष 1995 में महोत्सव की शुरूआत की गयी। जो कि नये अंदाज में यूथ होस्टल परिसर के मुक्ताकाश मंच पर समारोह का आयोजन किया जाने लगा। वर्ष 1998 में महोत्सव में नया आयाम जोडते हुये ग्राम श्री मेला का आयोजन किया गया। वर्ष 07 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महोत्सव का तिथि बदलकर दिसम्बर माह का प्रथम शनिवार और रविवार को करते हुये इसे दो दिनों का कर दिया। वर्ष 2008 में एक नया आयाम जोडते हूये ग्राम श्री मेला के साथ हीं इसमें कृषि मेला का भी आयोजन किया गया। इसके बाद और कई आयाम इसमे जुड़ते चले गये जिसमेें टांगा दौड, दंगल प्रतियोगिता, पालकी साज सज्जा आदि को शामिल किया गया। वर्ष 2009 में इसका स्थान एक बार फिर परिवर्तित कर ऐतिहासिक अजातशत्रु किला मैदान परिसर किया गया तब यह महोत्सव लगातार अजातशत्रु किला मैदान मेें हीं होता आ रहा है।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *