Breaking News

हिन्दुओं की आबादी जहां घटी, सामाजिक समरसता टूटा- गिरिराज

नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर भाजपा ने मनाया विजय दिवस।
लघु व सूक्ष्म उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई भाजपा नेताओ ने पदयात्रा की।

गया। पिछले वर्ष आठ नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा देश में लागु किये गए नोटबंदी की बरसी पर बुधवार को जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दौरान जहाँ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) ने इसे विजय दिवस के रूप में मनाया।विजय दिवस के अवसर पर पूरे शहर में जुलूस निकाला गया।इस जुलूस का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नोटबंदी और जीएसटी के फायदों को भी गिनाया।यह विजय जुलूस आजाद पार्क से शुरू हुआ और शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ टावर चैक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।सभा को सम्बोधित करते हुए एनडीए नेताओं ने नोटबंदी सहित केंद्र सरकार द्वारा देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए उठाये जा रहे अन्य कदमों की विस्तार से चर्चा की।सभा के बाद परिसदन मे पे्रस वर्ता मे कहा कि पूरे देश मे नोटबन्दी का ऐतिहासिक कदम और काले धन के विरोध दिवस के रूप में मना रहे है। जो लोग आज विरोध दिवस मना रहे है वे लोग डर गए है,बेनामी सम्पति,अघोषित आय जब्त होना उपलब्धि है। जाली नोट भी पकड़े गए, फर्जी कम्पनियों का पता चला। नोटबन्दी का निर्णय देशहित में था, काली कमाई करने वालो की कमर टूट गयी है। किसी ने सत्ता को चुना तो नमो ने देश को चुना है।कर देने वालो की संख्या बढ़ी।कांग्रेस के दोगली नीति है जिसने आज विरोध किया।वही केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह का मानना है कि जहां कहीं हिन्दुओं की आबादी में कमी आई है।वहां सामाजिक समरसता टूटा है।केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह का दावा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव देश विदेश में भ्रष्टाचार के प्रतिक है।उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल कई देशों में आबादी के नियंत्रण को लेकर कानून हैं।मलेशिया, इंडोनेशिया, बंगलादेश सहित कई राष्ट्रों में बढ़ती आबादी को लेकर कानून हैं।केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह के अनुसार केरल को उदाहरण के रूप में ले लें।वहां हिन्दुओं की तो छोड़िए ईसाई भी मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी से परेशान हैं।केरल में सामाजिक समरसता पूरी तरह टूट चुका है।केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने दावा किया कि लालू प्रसाद यादव आज देश विदेश में भ्रष्टाचार के प्रतिक के रूप में अपनी पहचान बना ली है।केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने बताया कि विश्व के 75 प्रतिशत देशों में जीएसटी लागू है।एक सवाल पर हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव पर कहा कि जनता का भरोसा है विकास मूलमंत्र है 2022 तक समृद्ध भारत और श्रेष्ठ भारत बनायेगें।गुजरात चुनाव 200 प्रतिशत जीते है और जीतेंगे,गुजरात मे कांग्रेस की दाल गलने वाला नही है।यह सरकार पुरी तरह फेल है। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि राहुल गरीबी सीखने कलावती घर जाते हौ उसके बाद भी कलावती की गरीबी नही मिटा पाएं राहुल गरीबी देख कर गरीबी जानेंगे लेकिन नरेंद्र मोदी गरीबी में पैदा लिए है और गरीबो के हिट में कदम उठा रहे है।इस मौके पर सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक राजीव रंजन दांगी, पूर्व विधान परिषद के सदस्य अनुज सिंह, पूर्व विधायक शयाम देव पासवान, जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा वरिष्ठ नेता अखौरी निरंजन प्रसाद ,विजय माक्षी,युगेश कुमार सिंह सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Check Also

पटना जंक्शन पर शराब पार्टी, रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 गिरफ्तार

डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों …

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *