Breaking News

नगर निगम चुनाव :: नतीजे घोषित, कहीं जीत की खुशी, कहीं हार का गम

दरभंगा : 21 मई को संपन्न हुए नगर निकाय के चुनाव की मतगणना आज पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। चुनाव परिणाम आ चुके हैं। कहीं जीत की खुशी तो कहीं हार का गम दिख रहा है।

दरभंगा नगर निगम के सभी वार्डों के विजेताओंं की सूची

वार्ड नं 01 से नैयर खातुन, 02 से जयंती देवी ,03 से देवकी देवी,04 से पंडित वेद व्यास,05 से पूजा मंडल,06 से भरत कुमार सहनी,07 से बैजन्ती देवी खेड़िया,08 से संजु देवी,09 से सुदिश कुमार महतो,10 से अजय कुमार जालान,

11 से रीता देवी,12 से उपेन्द्र कुमार,13 से निशा कुमारी,14 से चन्द्रकला देवी,15 से सुचित्रा रानी,16 से सोहन यादव,17 से अमोला महतो,18 से शशि चन्द्र पटेल,19 से सुबोध कुमार,20 से बेला देवी,21 से मधुबाला सिन्हा,22 से संजूला देवी,23 से गीता देवी,24 से मो.सिबगतुल्लाह,25 से शाहिदा तरन्नुम, 26 से अजय महतो, 27 से विनोद मंडल , 28 से ममता देवी,29 से शबाना खानम , 30 से जीनत परवीन,31 से मो. अब्दुल्लाह,32 से निकहत प्रवीन,33 से इशरत जहाँ,34 से अनोखा देवी,35 से आशा किशोर प्रजापति,36 से बदरूज्जमा खाँ,37 से मोहम्मद रियासत अली,38 से नुजहत प्रवीन,39 से नुसरत आलम,

40 से मुन्नी देवी,41 से शंकर प्रसाद जायसवाल,42 से शीला देवी, 43 से परशुराम गुप्ता,44 से नरेन्द्र नाथ झा,45 से देव कृष्ण झा,46 से राजु पासवान,47 से मंजू देवी(निर्विरोध),48 से प्रमोद कुमार साह विजेता घोषित हुए हैं।

नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से राजकीय पोलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई। जैसे जैसे परिणाम आ रहे थे वैसे वैसे विजेता प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा जीत की खुशी मनाई जा रही थी जबकि हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक मायूस हो कर वापस लौट रहे थे।

नतीजे आते ही विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही जीत की बधाई भी दी गई।

28 टेबुलों पर हुई मतगणना

दो बड़े हॉल में 14-14 टेबुलों में ईवीएम से गणना कार्य सुबह आठ बजे से ही चल रही थी। एक टेबुल पर एक सुपरवाइजर तथा एक सहायक कार्यरत थे। गणना कार्य बूथ स्तर पर दिखाया जा रहा था। नतीजे आते ही विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया।

Check Also

दरभंगा उत्पाद कोर्ट द्वारा शराब मामले में एक दोषी करार

डेस्क। दरभंगा के उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की कोर्ट ने शनिवार …

LNMU :: नवीन स्वचालित मौसम स्टेशन का अधिष्ठापन, हर 15 मिनट की अवधि पर मिलेंगे आँकड़ें

  दरभंगा/बिहार – ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना के …

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …