दरभंगा : रविवार की सुबह जयनगर से नई दिल्ली तक जाने वाली जयनगर-दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में आग लग गई। दुर्घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। आग लगने के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन जैसे ही जयनगर से खुली, उसके पैंट्रीकार में आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से बढ़ती देख चालक ने गाड़ी को रोक दिया। फिर, ट्रेन को वापस स्टेशन पर लाया गया।
स्टेशन पर आग पर काबू पा लिया गया। रेल प्रशासन घटना के कारणों की पड़ताल में लग गया है।