Breaking News

झारखंड :: पूर्व मंत्री के० एन० त्रिपाठी बने झारखण्ड लोकल बाँडिज इम्पलायिज फेडरेशन के संरक्षक !

डालटेनगंज : झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री कर्मयोगी पण्डित कृष्णा नन्द त्रिपाठी झारखण्ड लोकल बाँडिज इम्पलायिज फेडरेशन के संरक्षक बने । जिला स्कूल मैदान के परिसर में सैकडों नगरपालिका कर्मियों ने श्री त्रिपाठी को  फूल माला पहनाकर स्वागत किया और पूरा मैदान परिसर के० एन० त्रिपाठी जिन्दाबाद के नारो से गूंज उठा।मौके पर नगरपालिका कर्मियों ने कहा कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यहां तक कि जब भी वे अपने माँग व अधिकार के लिए आवाज उठाते हैं तो उनके आवाज को दबा और कुचल दिया जाता है।श्री त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व से ही उनके माँग व अधिकार के लिए आवाज बना हूँ और आगे भी लड़ते रहूंगा।मौके पर नगरपालिका कर्मी संतोष ने बताया कि पूर्व में भी मंत्री जी ने विधानसभा में हमलोग के लिए आवाज उठाए हैं और आज भी बेहतर तरीके से हमारी मांग को आला अधिकारियों के समक्ष रखते हैं।

Check Also

ऐतिहासिक हिंदू मंदिर गिराया, वाणिज्यिक परिसर का निर्माण किया शुरू

डेस्क। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को ढहा दिया गया है। …

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …