Breaking News

दरार :: पीएम मोदी पर दूल्हा-दुल्हन में छिड़ी गरमा गरम बहस, शादी से एक दिन पहले टूटा रिश्ता

डेस्क : राजनीतिक विचारधारा मेल न खाने से एक तय हुई शादी टूट गई। एक बिजनसमैन की शादी एक गवर्नमेंट एम्लॉयी लड़की से तय हुई थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लड़के और लड़की में झगड़ा हो गया और आखिरकार शादी से एक दिन पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा के लिए लड़का और लड़की अपने-अपने परिवार के साथ एक मंदिर गए थे। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। इसी बीच दोनों के बीच देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा होने लगी। लड़की ने देश की आर्थिक स्थिति को खराब बताया और इसके लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ लड़का मोदी के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनना चाहता था। जल्द ही दोनों के बीच गरमा-गरम बहस शुरू हो गई।

लड़की ने कहा कि शादी के लिए वह विचार नहीं बदल सकती। उसने कहा कि वह जो भी सोचती है, वही कह रही है और ये जरूरी नहीं कि लड़के को जो ठीक लगे वही उसे भी लगे। इस पर लड़के ने साफ कर दिया कि वो मोदी के खिलाफ वह एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके बाद दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने शादी न करने का ऐलान कर दिया। दोनों के बीच इस लड़ाई के बाद दोनों परिवारों ने कोशिश की कि मामला शांत हो जाए लेकिन दोनों ही शादी न करने की बात पर अड़े रहे। लड़की ने शादी तोड़ने के फैसले पर कहा कि वह ऐसे आदमी के साथ कैसे जिंदगी भर रह सकती है, जो उसके विचारों की कोई कद्र न करे।

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …