Breaking News

पंजाब :: हिन्दू संगठनों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में पंजाब बंद का किया ऐलान।

जालंधर (राजिव धम्मी) अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पुरे पंजाब में हिन्दू संगठनों के द्वारा 14 जुलाई को पंजाब बंद का पुरजोर समर्थन किया जा रहा है।
जालंधर में अनेको हिन्दू संगठनों में से एक संगठन “हिन्दू सुरक्षा मंच” भी पंजाब बंद का पूरा समर्थन कर रहा है।
जालंधर पुलिस प्रशासन ने कई हिन्दू नेताओं को घर मे ही नजरबंद कर दिया। प्राप्त सूचना अनुसार प्रदीप खुल्लर को नजर बन्द किया गया है एवं अन्य नेताओं को नजरबन्द करने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। हालांकि नरिंदर थापर, रोहित जोशी, संजीव पराशर समेत कई हिन्दू नेता अपने समर्थको के साथ नजरबन्द होने से पहले ही पुलिस को चकमा देनें में सफल रहें।
शिव सेना समाजवादी के चेयरमैन बंटी साब को भी पुलिस ने जबरदस्ती नजरबन्द किया हुआ है। काफी कोशिशों के बावजूद भी बंटी साब और उन के समर्थकों को कही भी जानें नही दिया।
हिन्दू नेताओं का कहना है की जालंधर पुलिस हिन्दुआें के साथ धक्केशाही है।.
हिन्दू संगठनों के सैकड़ां कार्यकर्ताओ में पुलिस प्रशासन की कड़े शब्दों में निंदा हो रही है।
हिन्दू संगठनों नें पुलिस को चेतावनी भी दी है कि अगर हिन्दू नेताओं को घर से निकलने के लिए रोका गया और नजरबंद किए गए और नजरबंद नेताओ को नही छोड़ा तो उस के बाद जो भी अंजाम होगा उस की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
गोरतलब है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से ऐसी कारवाई अधिकतर हिन्दुओ के साथ ही देखने को मिलती है। पुलिस की याददाश्त तेज हो तो बीते दिनी पंजाब में कई ऐसी घटनाएं पुलिस की आंखों के सामने होती रही मगर किसी को न तो नजरबंद किया गया न ही मौके पर गिरफ्तार किया गया।
अब सवाल ये उठता है कि क्या हिन्दू शक्ति को दबाने की कोशिश की जा रही या फिर हिंदुओ की सहिष्णुन्ता धैर्य व शांति को कायरता समझा जा रहा है।
क्या शांतमय तरीके से भी हिन्दुओ को कोई कार्य करने का अधिकार नही है। क्या जनता को शांतिमय तरीके से दुकाने बन्द करने की अपील भी हिंदू नेता नही कर सकते? ऐसे कार्य से तो पुलिस खुद ही हिन्दुओ को भड़काने का कार्य कर रही है।

 

Check Also

बिहार में NDA के जदयू प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखें किनको कहां से टिकट…

डेस्क। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में शामिल प्रमुख घटक दल जेडीयू …

पटना जंक्शन पर शराब पार्टी, रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 गिरफ्तार

डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों …

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …