समस्तीपुर : चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए समस्तीपुर एएसपी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। एएसपी कार्यालय के कर्मी ने नगर थाने में चोरी की घटना के बारे में आवेदन दिया है।
चोरों ने एलसीडी के अलावा दो पेन ड्राइव व यूपीएस के अलावा अन्य सामान चुराया है। एएसपी आमिर जावेद ने चोरी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चोर एलसीडी चुरा कर ले गये हैं। समाहरणालय के दूसरे तल्ले स्थित एसपी कार्यालय से सटे एएसपी आमिर जावेद का कार्यालय है।
चर्चा के अनुसार, चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर एक टीवी व कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क के अलावा दो पेन ड्राइव, यूपीएस व तौलिया चुरा लिया। अति सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुई चोरी की इस घटना की जानकारी सुबह कार्यालय खुलने के बाद पुलिस कर्मियों को मिली। सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन तेजी से की जा रही है। पुलिस इसे सुलझाने के करीब भी पहुंच चुकी है। लेकिन जब तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो जाता तब तक कुछ कहना उचित नहीं है।
Check Also
मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …
लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !